राज्यसभा चुनाव में MVA गठबंधन को लगा झटका, शरद पवार बोले- देवेंद्र फडणवीस ने कर दिया चमत्कार...

By अनुराग गुप्ता | Jun 11, 2022

मुंबई। पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को राज्यसभा चुनाव के परिणाम को चमत्कार बताया। उन्होंने कहा कि चमत्कार इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहे। दरअसल, महाराष्ट्र की 6 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हुए और चुनाव परिणाम भी सामने आ चुके हैं। 

इसी बीच शरद पवार ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ होने वाली मुलाकात को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा के साथ राष्ट्रपति चुनाव पर कोई चर्चा नहीं हुई है। कल मैं दिल्ली का दौरा कर रहा हूं, उसी पर चर्चा करूंगा। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: शिवसेना को तगड़ा झटका, भाजपा ने छह में से तीन सीटें जीतीं 

क्या है महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम

महाराष्ट्र की 6 राज्यसभा सीटों में से भाजपा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के खाते-खाते में एक-एक सीट आई है। निर्वाचन आयोग की ओर से विजयी घोषित उम्मीदवारों में भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राज्य के पूर्व मंत्री अनिल बोंडे और धनंजय महादिक, शिवसेना के संजय राउत, एनसीपी प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत