Mansa Devi Temple: Haridwar के Mansa Devi Temple का चमत्कार! यहां पूरी होती है संतान की मुराद, जानें History

By अनन्या मिश्रा | May 28, 2026

देवभूमि उत्तराखंड में देवी-देवताओं के कई मंदिर हैं। जिनमें से हरिद्वार के बिल्व पर्वत पर मां मनसा देवी का मंदिर स्थित है। मनसा देवी मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है। इस मंदिर से जुड़ी कई गहरी धार्मिक मान्यताएं सुनने को मिलती है। धार्मिक मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां मनसा देवी के दर्शन करता है, मां उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरी करती हैं। खास मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मनसा देवी मंदिर के इतिहास और यहां से जुड़ी धार्मिक मान्यता के बारे में बताने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Chanting Benefits: Life की हर मुश्किल का Divine Solution है विष्णु सहस्त्रनाम, पाठ से मिलेंगे चमत्कारी लाभ

मंदिर की मान्यता

धार्मिक मान्यता है कि मां मनसा देवी अपने दरबार में आने वाले हर भक्त की मनोकामना को पूरी करती हैं। माना जाता है कि जो भी भक्त मां के दरबार में सच्चे मन और पूरी श्रद्धा भाव के साथ आता है, वह कभी खाली हाथ नहीं जाता है। वहीं मनसा देवी मंदिर आने से दंपति को संतान सुख की प्राप्ति होती है। वहीं सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा और पति की लंबी उम्र के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना करती हैं।

प्रमुख खबरें

Kalyan Banerjee का Kakoli Ghosh पर पलटवार, बोले- किसी और मकसद से काम कर रहीं...

LAC पर फैसले के लिए चीन में भारत की बड़ी बैठक, शांति और स्थिरता पर फोकस

Aam Panna Recipe: आम उबालकर नहीं, भूनकर बनाएं Aam Panna, ये है Authentic Taste पाने की Perfect Trick

बकरीद पर कुर्बानी से शुरू हुई संकटमोचक की अग्नि परीक्षा, सिद्धारमैया ने जाते-जाते DK को कौन सा चुनौतीपूर्ण टास्क दे दिया?