वायुसेना ने लिया पुलवामा का बदला, सीमापार कर आतंकियों के ठिकानों को किया नेस्तनाबूत

By अनुराग गुप्ता | Feb 26, 2019

जम्मू। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर बदला लिया। बता दें कि वायुसेना ने बीती रात साढ़े 3 बजे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के बंकरों को उड़ा दिया। मीडिया एजेंसी एएनआई के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है।

10 मिराज लड़ाकू विमानों ने आतंकी कैंपों पर हमला किया। इस हमले में सेना ने आतंकियों के ठिकानों पर 1000 किलो बम गिराए गए है। जिसके बाद आतंकी कैंप नेस्तानाबूत हो गए। भारत द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना के विमान बीती रात में मौजूद थे। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का पर्रिकर पर कटाक्ष: पहले होश में आओ, फिर करो जोश की बात

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ की गाड़ियों पर आतंकियों ने फिदायिन हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। हमले के कुछ देर बाद ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ले ली थी। पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश सरकार से आतंकियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहा था। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी