दिवाली उत्सव के दौरान मिरांडा हाउस में हुआ बवाल, दीवार फांदकर लड़कों ने छात्राओं के साथ किया दुर्व्यहार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के महिला कॉलेज मिरांडा हाउस की कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया है कि कईं युवक परिसर में दिवाली उत्सव देखने के लिए कॉलेज की दीवारों और गेट पर चढ़ गए तथा ‘महिला विरोधी और भद्दी टिप्पणी’ की। प्रतिष्ठित कॉलेज के छात्राओं ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए, जिसमें कुछ पुरुष कथित तौर पर दीवार को फांदते हुए, परिसर में घूमते और नारे लगाते हुए दिख रहे हैं। 

एक छात्रा ने ट्वीट में दावा किया कि शुक्रवार की घटना के दौरान उन्हें ‘‘महिला विरोधी और भद्दी टिप्पणियों’’ का सामना करना पड़ा क्योंकि युवकों ने कथित तौर पर जबरन परिसर में प्रवेश किया था। एक अन्य छात्रा ने आरोप लगाया कि कई लोग कक्षाओं में प्रवेश कर गए और दुर्व्यवहार किया। उसने कहा कि रामजस कॉलेज के युवकों ने ‘‘रामजस का नारा है, मिरांडा पूरा हमारा है’’ जैसे महिला विरोधी नारे लगाए। छात्रा ने कहा कि अक्टूबर 2022 में मिरांडा हाउस कॉलेज में दिवाली मेला उत्सव कार्यक्रम था और सभी कॉलेज के छात्रों के लिए प्रवेश की अनुमति थी, लेकिन अचानक भारी भीड़ अंदर जमा हो गई, इसलिए कुछ समय के लिए कॉलेज प्रशासन को प्रवेश द्वार बंद करना पड़ा। 

छात्रा ने कहा कि कुछ छात्र (तीन-चार) दीवारों पर चढ़कर दिवाली मेला देखने के लिए प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें रोका गया और वे कॉलेज परिसर के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। यह उस समय का वीडियो है।’’ पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘उल्लेखनीय है कि स्कूल प्रशासन को भी कथित तौर पर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। साथ ही, कार्यक्रम बहुत शांतिपूर्ण और घटना मुक्त रहा।

प्रमुख खबरें

युवाओं में बढ़ रहा कम उम्र में जुए की लत का खतरा, सख्त नियमन और जागरूकता की आवश्यकता: अध्ययन

विदेश से लौटते ही मोदी का एक्शन! 2 दिन बाद बीजेपी में क्या होने वाला है?

कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का विकल्प नहीं, लेकिन शुरुआती पहचान में मददगार: अध्ययन

एशियाई खेलों के लिए भारत की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम घोषित, सलीमा टेटे संभालेंगी कमान