मिर्जापुर की 'बीना भाभी' का नये साल पर बोल्ड संदेश, जबरदस्ती में मजा नहीं है!

By रेनू तिवारी | Jan 07, 2021

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने वाली फिल्म मिर्जापुर की लोकप्रियता इतनी ज्यादा बढ़ी कि, सीरीज का हर किरदार मशहूर हो गया। वेब सीरीज के लीड किरदार कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) की पत्नी बीना भाभी यानी की रसिका दुग्गल ने नये साल पर अपना मिर्जापुर वेब सीरीज से अपने मशहूर डायलॉग का कोम्बो बनाकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बीना भाभी का मशहूर डायलॉग है जैसे जबरदस्ती में मजा नहीं है। चाइनीज बढ़ियां है। रिक्स नहीं ले सकते। हम भी सर्वाइव करेंगे, तुम भी सर्वाइव करोगे।

इसे भी पढ़ें: प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, कुछ घंटे बाद बहाल 

पहले सीजन में देखा गया था कि कालीन भैया की पत्नी बीना त्रिपाठी परिवार में एक वस्तु की तरह है, जिनकी घर में कोई इज्जत नहीं होती है। बीना उम्र में काफी कम होती है कालीन भैया से जिसकी वजह से उनकी सेक्स लाइफ पर भी काफी ज्यादा असर पड़ता है। बीना भाभी के ससुर भी बीना के साथ जबरजस्ती करते हैं। 

रसिका दुग्गल एक शानदार कलाकार है लेकिन फिल्मों में उन्हें वो कामयाबी नहीं मिली। रसिका दुग्गल ने ओटीटी पर अपना जलवा दिखाया और आज ओटीटी के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। 

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया