Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर धमाल! 150 करोड़ का आंकड़ा पार, बड़े पर्दे पर भी छाए कालीन भैया और गुड्डू पंडित

By रेनू तिवारी | Sep 09, 2026

साल 2018 में ओटीटी (ओवर-द-टॉप) प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ 'मिर्जापुर' का सफर अब बड़े पर्दे पर भी सफलता के नए कीर्तिमान रच रहा है। चार सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की शानदार कमाई कर ली है। इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु समेत कई कलाकारों ने भूमिका निभाई है। यह फिल्म चार सितंबर को रिलीज की गई। इसी के साथ 2018 में ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के साथ शुरू हुआ यह सिलसिला बड़े पर्दे तक पहुंच गया। ओटीटी पर ‘मिर्जापुर’ के तीन सीजन सबसे सफल शृंखलाओं में शामिल हो गए थे।

ओटीटी (ओवर-द-टॉप) एक ऐसा मनोरंजन सामग्री प्रदाता मंच है जिस पर इंटरनेट का उपयोग करके फिल्में, वेब सीरीज जैसी सामग्री देखी जाती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.90 करोड़ रुपये की सकल कमाई की। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 38.4 करोड़ रुपये और रविवार को 43.05 करोड़ रुपये कमाए।

इस तरह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने प्रदर्शन के शुरूआती सप्ताहांत में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 150.32 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। यह फिल्म मिर्जापुर की उस अराजक दुनिया को वापस लाती है, जहां गोलियों की बौछार, धोखेबाजी और खूनी दुश्मनी के बीच सत्ता की लड़ाई जारी है।

पुराने दिग्गजों के साथ नए चेहरों की एंट्री

फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) ने अपनी मुख्य भूमिकाओं से एक बार फिर प्रभाव छोड़ा है। इनके साथ ही रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी अपनी पुरानी लोकप्रिय भूमिकाओं में लौटे हैं। वहीं, इस बार कहानी में नया तड़का लगाने के लिए जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान जैसे कलाकारों को नए किरदारों के रूप में जोड़ा गया है।

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar की कहानी को Tigmanshu Dhulia ने बता दिया बकवास? वायरल वीडियो से मचा हंगामा

'मिर्जापुर: द मूवी' ने साबित कर दिया है कि ओटीटी की मजबूत फैन फॉलोइंग अगर सही कंटेंट के साथ सिनेमाघरों तक पहुंचे, तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

प्रमुख खबरें

VHP के विरोध पर Gujarat सरकार ने दिवाली पत्रिका से हटाई अजीज टंकारवी की रचना

World No 1 टेनिस स्टार Elena Rybakina ने Ningbo Open जीतकर करियर का 15वां खिताब हासिल किया

PM Modi का साइबर सुरक्षा पर जोर और अमित शाह की ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पढ़ें प्रमुख खबरें

श्रीभूमि में बिहू दल पर हमले पर Himanta Biswa Sarma सख्त, 13 उपद्रवी गिरफ्तार