स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बदसलूकी बर्दाश्‍त नहीं, होगी कठोरतम कार्रवाई: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2020

नयी दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर शहर में स्वास्थ्य कर्मियों से दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने की बृहस्पतिवार को चेतावनी दी। सफदरजंग अस्पताल की दो महिला रेजीडेंट डॉक्टरों पर हमला किये जाने की घटना के एक दिन बाद दिल्ली सरकार ने यह चेतावनी दी है। इन रेजीडेंट डॉक्टरों के बारे में यह अफवाह फैलाई गई थी कि वे गौतम नगर इलाके में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। हम स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के अपराधों के संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।’’ केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 21 इलाकों की पहचान ऐसे क्षेत्र के रूप में की गई है, जहां संक्रमण के ज्यादा मामले दर्ज किये गये हैं। लोगों को इन इलाकों में प्रवेश करने या बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना से लड़ाई मुश्किल जरूर है मगर नामुमकिन बिलकुल नहीं है

प्रमुख खबरें

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया