बदमाशों ने बजरंग दल जिला अध्यक्ष पर बरसाए हॉकी, फायरिंग में एक बच्ची हुई घायल

By सुयश भट्ट | Jan 05, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। मुरैना शहर के बीचोबीच एक जूता-चप्पल की दुकान में घुसकर 12 से अधिक नकाबपोश बदमाशाें ने दुकानदार पर हॉकी से हमला कर दिया। नकाबपोश को दुकान के नौकर और ग्राहकाें ने पकड़ा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिससे गोली लगने से एक बच्ची घायल हो गई।

इसे भी पढ़ें:दिग्विजय सिंह ने RSS पर साधा निशाना, कहा- संघ गोड़सेवादी कौम है 

इस दौरान सुनील चावला के साथ बैठे बजरंग दल के पदाधिकारी सुनील सिकरवार और उनके साथी ने एक बदमाश को दबोच लिया। यह देख बदमाशों ने सुनील सिकरवार पर भी हमला बोल दिया और बदमाशों ने कट्टे निकालकर एक के बाद एक दो फायर कर दिए। एक गोली दुकान के अंदर चली जो छत से टकराने के बाद खरीदी करने आई 12 साल की बालिका की उंगली में लग गई।

वहीं हमला करने के बाद बदमाश कट्टा लहराते हुए पैदल स्टेशन रोड की तरफ भाग गए। पास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी में हॉकी और कट्टों के साथ बदमाश दुकान में घुसते और भागते दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:सेवा के लिए समर्पित है डायल 100, फिर भी फेक कॉल और फर्जी शिकायत से है परेशान 

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि बदमाश पैदल आए थे और पैदल ही भाग गए। हैरानी की बात यह है कि पास में ही पुलिसकर्मी तैनात थे। फिलहाल, बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सुनील चावला की शिकायत पर फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Matoshree में Uddhav Thackeray की बैठक से 5 सांसद नदारद, ShivSena UBT की बढ़ी टेंशन

Saiyara जोड़ी Ahaan-Aneet के Matching Tattoo ने मचाया बवाल, Viral Photos का क्या है इशारा?

FIFA World Cup में Canada का मैच छोड़ा, गर्लफ्रेंड Katy Perry के लिए बुरी तरह ट्रोल हुए Justin Trudeau

CUET UG Result 2026: खत्म होने वाला है लाखों छात्रों का इंतजार, NTA किसी भी वक्त जारी करेगा रिजल्ट