मोटे अनाजों की खेती को सभी स्तरों पर प्रोत्साहित किया जाए : Mishra

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2023

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्व की बढ़ती आबादी को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिएमोटे अनाजों की खेती को सभी स्तरों पर प्रोत्साहित किए जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि पोषण से भरपूर मोटे अनाजों के नियमित सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है, इसलिए मोटे अनाजों को आम जनता में लोकप्रिय करने के अधिकाधिक प्रयास किए जाने चाहिए। जोबनेर के श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को बृहस्पतिवार कोराजभवन से डिजिटल तौर पर संबोधित करते हुए मिश्र ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि मोटे अनाज बाजरा, ज्वार, रागी, कुटकी, संवा, कंगनी, चेना एवं कोदो पारम्परिक रूप से भारतीय भोजन का हिस्सा रहे हैं। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में आज भी मोटा अनाज आम लोगों के भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राज्यपाल ने कहा कि यह समय स्मार्ट कृषि का है। रिमोट सेन्सिंग, आईओटी, रोबोटिक्स, बिग डाटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने खेती में एक नई क्रांति का सूत्रपात किया है।

उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों को स्मार्ट खेती से जुड़ी नई तकनीकों के प्रति किसानों को जागरूक करना होगा। मिश्र ने कहा कि बिगड़ते मौसम तंत्र, जैव विविधता पर संकट और सिंचाई के साधनों के अभाव के संबंध में व्यापक सोच रखते हुए कृषि शिक्षा को नये आयाम दिए जाने की जरूरत है।उन्होंने बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से खेती पर पड़ रहे दुष्प्रभावों की ओर इशारा करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्रों के अंतर्गत जलवायु परिवर्तन का विस्तृत अध्ययन किए जाने का सुझाव दिया।

राज्यपाल ने कहा कि कृषि पद्धतियों के प्राचीन और नवीन ज्ञान का संयोजन करते हुए किसानों के लिए प्रभावी पद्धतियां तैयार करने की आवश्यकता है ताकि कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी, खाद्य सुरक्षा हेतु खाद्य उत्पादन एवं भंडारण, पर्याप्त पोषण युक्त खाद्य उपलब्ध कराने के वांछित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। इस अवसर पर 32 विद्यार्थियों को पीएचडी, 75 को स्नातकोत्तर, 3 को समेकित कृषि स्नातकोत्तर उपाधियां, 985 विद्यार्थियों को कृषि स्नातक उपाधियां तथा आठ विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।

प्रमुख खबरें

Neha Kakkar के गाने Candy Shop पर मच रहा बवाल, लिरिक्स पर उठे सवाल, सिंगर की तुलना Dhinchak Pooja से हुई...

7 साल पीछे चलने वाले देश में अचानक गूंजा वंदे मातरम, दोनों हाथ उठाकर ताली बजाने लगे मोदी, Video वायरल

शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन के खिलाफ़ FIR दर्ज, एक्ट्रेस से सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद! जानें क्या है पूरा मामला

New Year 2026 Vacation Plan: नए साल की छुट्टियों में घूमने के लिए बनाएं प्लान, यहां देखें बेस्ट डेस्टिनेशन