मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर करने वाली इनके साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

By रेनू तिवारी | Jan 12, 2019

2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर जल्द ही आपको बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा जैसी सुपरस्टार भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद आज एक सफल स्टार है  प्रियंका चोपड़ा तो हॉलीवुड में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। अब मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड का सफर कैसा होगा ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

इसे भी पढ़ें- क्या कंगना की 'मणिकर्णिका' से डर गये ऋतिक रोशन, क्यों पोसपोंड हुई 'सुपर 30'

लेकिन उससे पहले में आपको  मानुषी छिल्लर से जुड़ी सारी खबर तो बता दूं तो खबर ये है कि  मानुषी छिल्लर को  डायरेक्टर फराह खान लॉंच करने वाली हैं। इससे पहले फराह खान ने दीपिका पादुकोण को भी फिल्म ओम शांति ओम से लांच किया था जो आज फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही है।

इसे भी पढ़ें- देश के लिए प्यार का इजहार खुलकर करना चाहिए- कंगना रनौत

मानुषी छिल्लर और फराह खान के बीच फिल्म को लेकर काफी दिनों से बात चल रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि फराह खान ने स्क्रिप्ट भी मानुषी छिल्लर को समझा दी है जिस पर मानुषी छिल्लर ने काम करना भी शुरू कर दिया हैं। इसी फिल्म के चक्कर में मानुषी छिल्लर इस समय गोवा में है और पूरी प्लानिंग कर रही है कि वो किस तरह बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करें।

मानुषी छिल्लर की पहली फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बेनर तले बनेगी ये तो तय हो चुका हैं। अब देखना होगा की मानुषी छिल्लर के साथ स्क्रिन कौन शेयर करता हैं। आपको बता दें की मानुषी छिल्लर पहले रणवीर सिंह के साथ एक टीवी एड शूट कर चुकी हैं। एड में मानुषी छिल्लर की एक्टिंग को पसंद किया गया था। कुछ समय पहले मानुषी एलेन डीजेनेरेस शो के सेट पर नजर आई थीं। जहां उनके फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हो गए।

यहां देखें मानुषी छिल्लर की लेटेस्ट तस्वीरें- 

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना