मसूद अजहर के पूरे परिवार पर दागी इतनी मिसाइल, शाम 4 बजे बहावलपुर में पाकिस्तान सरकार करवाएगी अंतिम संस्कार

By अभिनय आकाश | May 07, 2025

जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर ने कहा कि पाकिस्तान के बहावलपुर में भारतीय हमलों में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार सहयोगी मारे गए। भारत ने मंगलवार को सुबह 1.05 बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जैश, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े नौ आतंकी शिविरों पर हमला किया। बहावलपुर में सुभान अल्लाह परिसर पर हमला 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किए गए दो महत्वपूर्ण हमलों में से एक था, जो पहलगाम नरसंहार के बाद भारत की प्रतिक्रिया थी जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें से ज़्यादातर पर्यटक थे। आतंकी मसूद अजहर ने चिट्ठी जारी करते हुए कहा कि दिल करता है कि काश मैं भी इस हमले में मर जाता।

इसे भी पढ़ें: China की शह, जिया उल हक गुरु, पुलवामा के बाद पहलगाम जैसे जख्म देने वाले जिहादी जनरल की कहानी क्या है?

जैश-ए-मोहम्मद ने बयान जारी करते हुए कहा कि मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन के साथ मौलाना कशफ का पूरा परिवार मारा गया है। मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते पोतियां बाजी सादिया के पति समेत सबसे बड़ी बेटी के 4 बच्चे घायल हुए हैं। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं। आतंकी अजहर के परिवार के सदस्यों और करीबियों को आज बुधवार (07 मई, 2025) को ही दफनाया जाएगा। जिस मिसाइल से भारत ने हमला किया उसकी कैपिसिटी एक मीटर जमीन के अंदर है। ऊपर इन्होंने मदरसा खोल रखा था और जमीन के अंदर हथियार और परिवार को छुपाने के लिए बेसमेंट बनाकर रखा था। लेकिन भारत की मिसाइल इतनी पावरफुल थी कि जमीन को भेदते हुए नीचे पहुंच गई और इसमें ये मारे गए हैं। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी