चिन्मयानंद प्रकरण में लापता लड़की राजस्थान से बरामद हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में कथित रूप से लापता लड़की राजस्थान में बरामद हुई है।यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक :डीजीपी: ओ पी सिंह ने शुक्रवार को दी।सिंह ने कहा,  शाहजहांपुर प्रकरण में कथित रूप से लापता लड़की को बरामद कर लिया गया है ... वह राजस्थान में मिली है। उन्होंने कहा कि लड़की ने अपहरण का आरोप लगाया था। सिंह ने बताया ‘‘हमारी टीमें पिछले चार पांच दिनों से कई जगहों पर फैली हुई थीं। अंतत: लड़की को राजस्थान से बरामद किया गया है। लड़की को शाहजहांपुर लाया जा रहा है। प्रकरण से जुडे और सवालों पर डीजीपी ने ब्यौरा बाद में साझा करने की बात कही।

उन्होंने कहा,  पूरी चीजें बाद में बताउंगा। मालूम हो कि शाहजहांपुर में चिन्मयानंद के एक महाविद्यालय से एलएलएम कर रही एकछात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके चिन्मयानंद पर जान से मारने की धमकी देने और खुद के बदहाली में जीने की बात बताते हुए सरकार से मदद मांगी थी। 24 अगस्त को फेसबुक पर अपलोड किए गए एक वीडियो में छात्रा ने चिन्मयानंद की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि उनसे उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है। इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर चिन्मयानंद के विरुद्ध अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

प्रमुख खबरें

India Wins First Shooting Gold | आखिरी समय में लिए गए फ़ैसले ने पटल दी बाजी... कमलजीत और सुरुचि ने शूटिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल