Ajit Dhoval China Visit: भारत के 007 का मिशन बीजिंग, जानें चीन में डोभाल का गेम प्लान

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2024

कहावत है बगल में छुरी और मुंह में राम राम, ये चीन पर एकदम मुफैद बैठती है। एलएसी पर तनाव के बावजूद बातचीत के रास्ते खुले हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है किआखिरकार भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल चीन क्यों जा रहे हैं। अजित डोभाल  भारत-चीन विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता में भाग लेने के लिए 17 दिसंबर को चीन पहुंच गए हैं। डोभाल चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात करेंगे। ये दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि ये पहला मौका है जब पांच साल बाद कोई सीनियर भारतीय अधिकारी चीन के दौरे पर है। दोनों देशों के बीच एलएसी पर लंबे समय से तनाव बना हुआ है। 2019 के बाद ये सबसे बड़ी पहल मानी जा रही है। इससे पहले अगस्त 2019 में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन का दौरा किया था। लेकिन उसके बाद से गलवान हिंसा ने रिश्तों में कड़वाहट घोल दी थी।

इसे भी पढ़ें: भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधि 18 दिसंबर को बीजिंग में वार्ता करेंगे : चीनी विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जैसा कि 23 अक्टूबर को कज़ान में दोनों नेताओं की बैठक के दौरान सहमति हुई थी, दोनों एसआर सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और शांति के प्रबंधन पर चर्चा करेंगे और एक निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान तलाशेंगे। सीमा प्रश्न पीएम मोदी-शी की बैठक के बाद, जो पांच साल बाद उनकी पहली मुलाकात थी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष ने ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात की, जिसके बाद चीन-भारत पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र की बैठक हुई। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य गतिरोध मई 2020 में शुरू हुआ और उसके बाद उसी साल जून में गलवान घाटी में एक घातक झड़प हुई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पड़ोसियों के बीच संबंधों में गंभीर तनाव आ गया। व्यापार को छोड़कर, दोनों देशों के बीच संबंध लगभग ठप हो गए।

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से

प्रमुख खबरें

Kajari Teej 2026: क्यों कहलाती है यह Saturi Teej, जानें इस पावन Festival की पौराणिक पूजा विधि

China की नई Border Check नीति से बढ़ी Taiwan की चिंता, नागरिकों के लिए जारी की गई सख्त चेतावनी

बिहार के ‘सहयोग मॉडल’ से बाकि राज्यों को भी सीखने की जरूरत

तेजाब की खुदरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब