Mission UP 2027: Amethi पहुंचे Rahul Gandhi, कहा- यह मेरा घर, मेरी कर्मभूमि है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश करते हुए कहा कि अमेठी से उनका पारिवारिक रिश्ता है और चुनाव से पहले यहां के लोग जो भी कहेंगे, वह वैसा ही करेंगे। गांधी ने गौरीगंज के तेजीपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमेठी के साथ अपने परिवार के लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा घर है, मेरा परिवार है और मेरी कर्मभूमि है। राजीव जी, सोनिया जी, प्रियंका जी और मैं - हम सभी अमेठी से जुड़े रहे हैं। मैं यहां से सांसद भी रहा हूं। भविष्य में आप सब मुझसे जो कुछ भी करने को कहेंगे, मैं वही करूंगा।’’

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अमेठी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों अमेठी जिले के अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर और तिलोई तथा पड़ोसी जिले रायबरेली के सलोन में से एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। इनमें से तीन सीटें भाजपा को तथा दो समाजवादी पार्टी को मिली थीं। अमेठी में राहुल गांधी की सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। गांधी बुधवार को कांग्रेस के दिवंगत पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा के घर गये और उनके शोकाकुल परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। गांधी के आने से पहले, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस, गांधी तथा अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा के खिलाफ नारे लगाये।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप