कहीं लिपस्टिक लगाते समय आप भी तो नहीं करतीं यह गलतियां

By मिताली जैन | Jul 11, 2019

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि लिपस्टिक आपकी मेकअप किट का एक अहम हिस्सा है। अगर आपने मेकअप ना भी किया हो और आप महज लिपस्टिक लगा लें तो चेहरे का पूरा लुक ही बदल जाता है। अमूमन देखने में आता है कि लड़कियां जल्दी−जल्दी में लिपस्टिक लगाती हैं और उस पर ज्यादा ध्यान ही नहीं देतीं, जिसके उन्हें वह लुक नहीं मिल पाता, जो वास्तव में उन्हें चाहिए होता है। अगर आप चाहती हैं कि आपके साथ ऐसा न हो तो आपको कुछ गलतियों से बचना होगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

इसे भी पढ़ें: बालों को मज़बूत बनाने वाले नारियल तेल से चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

गलत लिपस्टिक का चयन

लिपस्टिक लगाते समय की जाने वाली गलतियों में सबसे पहला नंबर आता है गलत लिपस्टिक का चयन। वैसे तो लिपस्टिक का हर कलर अच्छा लगता है, लेकिन आपको कलर हमेशा अपनी डेस और स्किन टोन को कॉम्पलिमेंट करता हुआ ही लेना चाहिए। इतना ही नहीं, मार्केट में एक ही कलर के भी कई शेड्स होते हैं, ऐसे में आपको यह जानना चाहिए कि लिपस्टिक का कौन सा शेड आप पर सूट कर रहा है।


गलत लिपलाइनर 

अक्सर देखने में आता है कि महिलाएं लिपस्टिक के कलर से थोड़ा हटकर या फिर उसी शेड में डार्क कलर को बतौर लिपलाइनर इस्तेमाल करती है। लेकिन ऐसा करना भी आपकी सबसे बड़ी भूल है। लिपलाइनर हमेशा आपकी लिपस्टिक से मैच करता हुआ होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: टमाटर सिर्फ चेहरे का ही रंग नहीं निखारता, बालों को भी बनाता है हेल्दी

बार−बार इस्तेमाल

कुछ महिलाएं अपने होंठों को और भी अधिक खूबसूरत बनाने के लिए एक ही लिपस्टिक के कई कोट होंठों पर लगाती हैं। खासतौर से, अगर आप डार्क लिपस्टिक का इस्तेमाल कर रही हैं तो ऐसी गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। इससे आपके होंठ व चेहरा बेहद अजीब नजर आता है।

ताकि न पड़े फीकी

अक्सर महिलाएं पार्टी या ऑफिस में जाने से पहले लिपस्टिक अप्लाई करती हैं, लेकिन जब वह कुछ खाती−पीती हैं तो उसके साथ उनकी लिपस्टिक भी फेड हो जाती है और चेहरा अजीब नजर आता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप लिपस्टिक गलत तरीके से लगाती हैं। अगर आप लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाना चाहती हैं तो पहले लिपलाइनर से होठों पर आउटलाइन बनाने के बाद उसे अंदर भी फिल करें और फिर लिपस्टिक अप्लाई करें। इसके बाद टिश्यू पेपर से होंठों को हल्का सा डैब करें। इससे अतिरिक्त लिपस्टिक टिश्यू पेपर पर आ जाएगी और इससे आपकी लिपस्टिक जल्द खराब भी नहीं होगी। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार

Iran का बड़ा फैसला: अमेरिकी हमले के विरोध में Football World Cup में नहीं लेगी हिस्सा