मिचेल मार्श ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल में 1000 रन बनाने में लगा दिए 16 साल

By Kusum | Apr 22, 2025

लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श के नाम आईपीएल के इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स के  खिलाफ आईपीएल 2025 के 40वें मुकाबले में उन्होंने 45 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वहीं उन्होंने 1000 रन पूरे किए हैं, बल्कि ये है कि उन्होंने ऐसा करने में कितना समय लिया। जहां मॉर्डन डे क्रिकेटर ऐसा करने के लिए 3 से 4 सीजन लेते हैं वहीं मिचेल मार्श को ऐसा करने में पूरे 16 साल लगे हैं। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें मिचेल मार्श का आईपीएल डेब्यू 2010 में हुआ था। 

वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा साल के बाद 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो, मिचेल मार्श के बाद इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ही मोइसेस हेनरिक्स का ना है, वहीं लिस्ट में एकमात्र भारतीय राहुल तेवतिया है जो इस सीजन गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Iran Crisis पर White House में घमासान, Donald Trump और JD Vance के बीच बढ़ी दरार

Elon Musk के एक Tweet ने फिर छेड़ी Covid Vaccine पर बहस, Side Effects पर उठे नए सवाल

Asian Championships में Ayush Shetty का बड़ा धमाका, World No.1 को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Hardik Pandya की एक गलती Mumbai Indians को पड़ी भारी? R Ashwin ने उठाए कप्तानी पर गंभीर सवाल