मिताली को उम्मीद, डब्ल्यूवी रमन बड़ा अंतर पैदा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2019

मुंबई। बाहर किये गये कोच रमेश पोवार और सीओए सदस्य डायना इडुल्जी के साथ उनके मतभेद अब बीती बात हो गये हैं और अब मिताली राज न्यूजीलैंड के आगामी दौरे में नये कोच डब्ल्यूवी रमन के मार्गदर्शन में नयी शुरूआत करने के लिये तैयार हैं। वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद महिला टीम सुर्खियों का केंद्र बन गयी थी क्योंकि मिताली ने इसके बाद पिछले कोच पोवार पर पक्षपात का और सीओए सदस्य इडुल्जी पर उनका करियर खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। 

यह बी पढ़ें: पंड्या की जगह विजय शंकर भारतीय टीम में, शुभमन गिल को भी मिला मौका

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके साथ कभी ट्रेनिंग नहीं की है लेकिन दो बार उनसे मिली थी, लेकिन अगर आप उनकी योग्यता देखोगे तो वह शीर्ष स्तर तक खेले हैं और विभिन्न स्तर की कई टीमों को उन्होंने कोचिंग दी है। इससे आप सकारात्मक हो कि कोच टीम में बड़ा अंतर लायेंगे।’’ मिताली ने यह भी स्वीकार किया कि सभी कोचों ने टीम को बेहतर बनाने में अहम भूमिका अदा की है।

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला