Helena Luke Life Story | मिथुन चक्रवर्ती और हेलेना ल्यूक की शादी सिर्फ़ 4 महीने ही चली थी, इस वजह से हो गया था दोनों का तलाक

By रेनू तिवारी | Nov 04, 2024

हाल ही में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। मशहूर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर यह जानकारी साझा की है। मिथुन और हेलेना की शादी महज चार महीने ही चली थी। अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' में हेलेना ने खास किरदार निभाया था। लंबे समय से अमेरिका में रह रहीं हेलेना ने डेल्टा एयरलाइंस में भी काम किया था। अपनी एक पोस्ट में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खराब सेहत के बारे में लिखा था, लेकिन मेडिकल हेल्प न लेने की वजह से 3 नवंबर 2024 को उनका निधन हो गया।

हेलेना ल्यूक के निधन के बाद उनकी आखिरी फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। हेलेना ने रविवार सुबह 9:20 बजे लिखा, 'अजीब लग रहा है। मिले-जुले भाव और पता नहीं क्यों। बेचैन।' लोग पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और अंदाजा लगा रहे हैं कि मौत से एक दिन पहले हेलेना को ऐसा क्यों महसूस हो रहा था। वहीं, उनके चाहने वालों ने पोस्ट पर कमेंट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

इसे भी पढ़ें: Diwali पर Aditi Rao Hydari और Siddharth ने साझा की अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें, खुश हुए फैंस

हेलेना का एक्टिंग करियर

हेलेना ने मनमोहन देसाई की ब्लॉकबस्टर मसाला फिल्म 'मर्द' में ब्रिटिश महारानी का किरदार निभाया था। उनका किरदार लेडी हेलेन पहले आजाद सिंह (दारा सिंह) और फिर उसके बेटे राजू/मर्द तांगेवाला (अमिताभ बच्चन) को बचाती है। फिल्म में अमिताभ का डायलॉग, "आज पता चला, सब गोरों का दिल काला नहीं होता मैडम" उस समय काफी मशहूर हुआ था।

इसके अलावा हेलेना कई अन्य फिल्मों में भी नजर आईं, जिनमें 'आओ प्यार करें', 'दो गुलाब' और 'साथ-साथ' जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, बॉलीवुड में हेलेना का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा।

मिथुन चक्रवर्ती और हेलेना ल्यूक की शादी सिर्फ़ 4 महीने ही चली

रिपोर्ट्स की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती की मुलाक़ात मॉडल-अभिनेत्री हेलेना ल्यूक से अभिनेत्री सारिका से ब्रेकअप के बाद हुई थी। कहा जाता है कि दोनों को पहली नज़र में ही प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। उस समय मिथुन अपने करियर के चरम पर थे और हेलेना उनकी पहली पत्नी थीं। हालांकि, शादी जल्द ही खत्म हो गई। शादी के सिर्फ़ चार महीने बाद ही हेलेना ने तलाक मांग लिया क्योंकि एक्ट्रेस को मिथुन का साथ पसंद नहीं आया था और बाद में मिथुन ने अभिनेत्री योगिता बाली से शादी कर ली।

तलाक को लेकर कही थी ये बात

अपने तलाक के बारे में बात करते हुए हेलेना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो इस शादी से खुश नहीं थीं. मिथुन द्वारा किए गए वादों ने उनका दिमाग खराब कर दिया था। दोनों के बीच चीज़ें ठीक नहीं रहीं। हेलेना ने ये भी कहा था कि वो मिथुन के पास कभी नहीं जाएंगी। आपको बता दें कि हेलेना सालों से न्यूयॉर्क में रह रही थीं और डेल्टा एयरलाइंस में बतौर फ्लाइट अटेंडेंट काम कर रही थीं।

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh में Godavari नदी का जलस्तर घटा, बैराज पर पानी का भारी प्रवाह जारी

Pranab Dole पर रासुका लगाने को लेकर असम सरकार पर बरसी Congress

Denmark की तर्ज पर मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए प्रकृति के बीच बिताएं कुछ पल

बीजिंग Embassy के ओपन हाउस में भारतीय समुदाय ने उठाए वीजा और सोशल मीडिया से जुड़े मुद्दे