डायलॉग देने में माहिर हैं मिथुन चक्रवर्ती, अधीर रंजन चौधरी बोले- सियासी झूला झूलने में रही है दिलचस्पी, कभी TMC तो कभी BJP में रहे

By अनुराग गुप्ता | Jul 27, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मिथुन चक्रवर्ती ने बुधवार को ऐसा हैरान कर देने वाला दावा किया कि पश्चिम बंगाल की सियासत में हलचल हो गई। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने मिथुन चक्रवर्ती के दावे को खारिज कर दिया और अब कांग्रेस का भी बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती डायलॉग देने में माहिर हैं।

मिथुन चक्रवर्ती ने दावा किया था कि तृणमूल कांग्रेस के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि 38 में से 21 विधायक सीधे उनके संपर्क में हैं। दरअसल, ममता बनर्जी ने कहा था कि 2024 में भाजपा सत्ता में नहीं आएगी। उनके इस बयान में प्रतिक्रिया देते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने यह दावा किया था।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती डायलॉग देने में माहिर हैं और सियासी झूला झूलने में दिलचस्पी रही है। वे कभी तृणमूल कांग्रेस, कभी भाजपा में रहे हैं। भाजपा विपक्ष के लोगों को डराकर, लालच दिखाकर अपनी पार्टी में शामिल करती है। अगर हमारे (भाजपा के) साथ आओगे तो गाजर मिलेगी अगर नहीं तो ईडी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: पार्थ चटर्जी की सहयोगी के एक और फ्लैट से मिली भारी मात्रा में नकदी 

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद डोला सेन ने मिथुन चक्रवर्ती पर पलटवार करते हुए कहा था कि वो बहुत बड़े अभिनेता हैं। अभिनेता और कलाकार बहुत सपने देख सकते हैं। हम आम आदमी हैं, हमें इतने सपने नहीं आते लेकिन अभिनेताओं को काफी आते हैं। हम मिथुन चक्रवर्ती को और उनके सपनों को शुभकामनाएं देते हैं।

प्रमुख खबरें

Middle East Crisis: US Navy पर हमले के बाद America का कड़ा एक्शन, Iran के 3 तेल टैंकरों को किया Destroy

China की United Front रणनीति का शिकार हो रहे Taiwan के युवा, नौकरी और पर्यटन के नाम पर बड़ा धोखा

Karnataka के शिक्षकों को सम्मान, नाम के आगे Tr लगाने की मिली मंजूरी

नेपाल में भीषण Flood के बीच Rescue तेज, Rasuwa में चीनी नागरिक और Nuwakot में महिला को बचाया गया