Budget को लेकर J&K से आई मिली जुली राय, जनता ने कहा- आसमान छू रही है महंगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2022

श्रीनगर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट पेश किया। इस बजट में सरकार ने जम्मू-कश्मीर को लेकर खास ध्यान दिया है। जिसको लेकर घाटी की जनता की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बजट भाषण वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्रीय सहायता, अनुदान और ऋण के तहत जम्मू कश्मीर को 35,581.44 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में बर्फबारी, बारिश होने का अनुमान, कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार 

प्रभासाक्षी से बातचीत करते हुए एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि यहां की अर्थव्यवस्था बिल्कुल डाउन है। यहां का सारा कारोबार ठप हो चुका है। पर्यटन क्षेत्र का भी भारी नुकसान हुआ है ऐसे में सरकार को जम्मू-कश्मीर का खास ख्याल रखना चाहिए। वहीं दूसरे व्यक्ति ने कहा कि काफी ठीकठाक बजट है। लेकिन बजट में आम आवाम का क्या फायदा है अभी यह देखना है ? उन्होंने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है, तेल की कीमतें कम हो नहीं रही है। टैक्स इतने ज्यादा लगा रखे हैं कि आम आदमी परेशान है।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा