मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने अपने पद, सदन और कांग्रेस से दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2018

आइजोल। मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने पद, सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। हिफेई ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष आर. लालरीनवमा को सौंपा जिन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है। हिफेई ने कहा कि उन्होंने सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है और सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

अनुभवी नेता हिफेई 2013 में पलक विधानसभा क्षेत्र से चुनकर 40 सदस्यीय विधानसभा में पहुंचे। पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है। यहां 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने Priyanka पर साधा निशाना, ‘नकली’ गांधी बताकर वोट पाने का लगाया आरोप

Unnao में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, छह लोगों की मौत और 20 घायल

Rishikesh के निकट लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दो लोग Ganga में डूबे, तलाश जारी

Startup 10 साल में 300 गुना बढ़े, यूनिकॉर्न का घर बना भारत : केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh