Mizoram: म्यांमा सीमा के समीप 54.79 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2023

आइजोल। मिजोरम में म्यांमा सीमा के समीप चम्फाई जिले में बुधवार को दो अलग-अलग अभियानों में 54.79 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद की गयी। अधिकारियों ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर असम राइफल्स और आबकारी विभाग के संयुक्त दल ने मुआलकावी इलाके से 94,940 और खुआंगलेंग इलाके से 87,720 मेथमफेटामाइन गोलियां जब्त की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में असम के हैलाकांडी के रुस्तम अली लस्कर (32) और त्रिपुरा के बामुटिया के जंतु दास (45) को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

25 August History: Shane Warne के 400 टेस्ट विकेट और भारत की विश्व कप जीत

Chhatrapati Sambhajinagar हादसा: रिश्तेदार ने Mobile फोन विवाद को बताया अफवाह

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी