मिजोरम विधानसभा चुनाव: मतगणना अब चार दिसंबर को होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2023

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना अब निर्धारित समय से एक दिन बाद यानी चार दिसंबर को होगी। पहले मतगणना तीन दिसंबर (रविवार) को होनी थी। निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह निर्णय मतगणना की तारीख में बदलाव के विभिन्न हलकों के अनुरोध के बाद इस आधार पर लिया गया कि रविवार का दिन ईसाई-बहुल राज्य मिजोरम के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।

इसने कहा, ‘‘आयोग ने इन अभ्यावेदनों पर विचार करते हुए, मिजोरम विधानसभा के आम चुनाव के लिए मतगणना की तारीख को तीन दिसंबर, 2023 (रविवार) से संशोधित करके चार दिसंबर, 2023 (सोमवार) करने का निर्णय लिया है।’’ पहले चार अन्य राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ ही मिजोरम में भी मतगणना तीन दिसंबर को होनी थी। इन सभी राज्यों में पिछले महीने विधानसभा चुनाव हुए थे।

प्रमुख खबरें

Kerala के Palakkad में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान धमाका, मां-बेटे झुलसे और मकान ढहा

UP MLC Elections: 11 सीटों पर BJP-SP के बीच कांटे की टक्कर, 2027 का Semi-Final, जानें कौन कर सकता है वोट

दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, ठीक वैसे ही जैसे बिन लादेन रहता था: भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में सुधार कर पाकिस्तान को बेनकाब किया

President Droupadi Murmu पहुंचीं Raipur, Chhattisgarh में दो दिवसीय दौरे की शुरुआत