Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 12, 2026

मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने आयोग के कामकाज को लेकर एक प्रभावशाली छात्र संगठन के आंदोलन के बाद कई जारी भर्ती प्रक्रियाओं को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मिजो जिरलाई पावल (एमजेडपी) के सदस्य सोमवार से आयोग कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं और कर्मचारियों को कार्यालय में प्रवेश करने से रोक रहे हैं।

आयोग ने बताया कि संबंधित विभागों को प्रश्नपत्र वितरण के संबंध में आगे के निर्देशों का इंतजार करने को कहा गया है। वहीं, जिन विभागों ने अपनी भर्ती परीक्षाओं के लिए एमपीएससी के परीक्षा कक्षों का इस्तेमाल करने की व्यवस्था की थी, उन्हें वैकल्पिक इंतजाम करने की सलाह दी गई है। आयोग ने बताया कि 11 से 14 अगस्त के बीच निर्धारित सभी लिखित परीक्षाएं और व्यक्तिगत साक्षात्कार भी स्थगित कर दिए गए हैं, क्योंकि इन्हें तय समय पर आयोजित नहीं किया जा सकता।

एमपीएससी ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए परीक्षाओं और साक्षात्कार की नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

प्रमुख खबरें

International Day for Older Persons: वृद्ध व्यक्ति परिवार पर बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज की जीवित पूंजी हैं!

अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने नई Drone Command बनाने का फैसला किया

Chitra Nakshatra में Budh Gochar से Kanya समेत 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

NSE को मिली हरी झंडी: SEBI ने दी Corporate Bond Index Derivatives की मंजूरी