भाजपा की मिजोरम इकाई ने केंद्र से पूर्वोत्तर के प्रवासियों को लाने के लिये विशेष ट्रेन चलाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

आइजोल। भाजपा की मिजोरम इकाई ने रविवार को केंद्र से अनुरोध किया कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पूर्वोत्तर के लोगों को वापस लाने की व्यवस्था की जाए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वनलालमुआका ने कहा, “हमने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से पूर्वोत्तर के फंसे लोगों के लिये विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया है, जैसा कि सरकार ने अन्य राज्यों के लिये किया है…।” 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले हफ्ते राज्यों को बसों और ट्रेनों के जरिये प्रवासी कामगारों, छात्रों और पर्यटकों को वापस ले जाने की मंजूरी दी थी। वनलालमुआका ने कहा कि प्रदेश भाजपा के तीन नेताओं को पूर्वोत्तर के लिये विशेष ट्रेनों के इंतजाम की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra