एम के स्टालिन तानाशाह जोसेफ स्टालिन की तरह व्यवहार कर रहे हैं: केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2023

पणजी। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पूर्व सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन की तरह काम कर रहे हैं, जिनके लिए लोगों की स्वतंत्रता और उनके अधिकार मायने नहीं रखते थे। वह एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के नेता एस. जी. सूर्या की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। सूर्या को पुलिस ने शुक्रवार देर रात चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया था।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने कहा- आप आज जो कर रहे हैं, उसे कल से बेहतर कीजिए

आईटी अधिनियम की धारा 66ए के तहत आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने वाले व्यक्ति को तीन साल तक की कैद और जुर्माना भी हो सकता है। धारा 66ए को 2015 में उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया था। चंद्रशेखर ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख स्टालिन यह साबित करने के लिए बेताब हैं कि उनका नाम मूल स्टालिन - पूर्व सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन - से बहुत मिलता-जुलता है, जिनके लिए लोगों की स्वतंत्रता और उनके अधिकार मायने नहीं रखते थे और वह उन्हें जेल में डालते थे।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य