केजरीवाल ने द्रमुक नेता स्टालिन से की मुलाकात, विपक्षी एकजुटता पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2018

नयी दिल्ली। विपक्षी दलों की एकजुटता के लिये सोमवार को प्रस्तावित विपक्ष के नेताओं की बैठक से पहले द्रमुक नेता एम के स्टालिन ने आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। आप के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के आवास पर हुई बैठक में द्रमुक नेता ने केजरीवाल के साथ विपक्ष के नेताओं की बैठक के बारे में चर्चा की। समझा जाता है कि लगभग बीस मिनट की मुलाकात के दौरान स्टालिन ने क्षेत्रीय दलों की कांग्रेस के साथ तल्खी को मिटाने की जरूरत पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें: द्रमुक ने केंद्र सरकार पर लगाया ‘चुनावी तानाशाही’ का आरोप

उन्होंने देश के व्यापक हित में विपक्ष की एकता को अपरिहार्य बताते हुये कहा कि कांग्रेस और आप सहित अन्य क्षेत्रीय दलों को मामूली मतभेद भूलकर एकजुट होना चाहिये। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल विपक्षी दलों के नेताओं की सोमवार को दोपहर बाद होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। इससे पहले वह तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार