By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026
पुझल और थेनी जेलों से एक के बाद एक कैदियों के भागने की घटनाओं के बाद, द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने मशहूर अमेरिकी सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ और ‘प्रिजन ब्रेक’ का जिक्र किया। थेनी उप कारागार से 17 विचाराधीन कैदियों के भाग जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए, उन्होंने कहा कि यह सरकार किसी मतलब की नहीं है।
यह सरकार तो जेल के अंदर बंद कैदियों को भी भागने देने पर आमादा है।” उन्होंने कहा, “पुझल केंद्रीय कारागार से दो कैदियों के भागने के सदमे से हम उबर भी नहीं पाए थे कि अब थेनी जिला जेल से 17 कैदी भाग गए हैं।” उन्होंने कहा, “जानकारों का मानना है कि 1995 के बाद यह पहली बार है जब एक साथ इतने सारे कैदी भाग निकले हैं।”