By प्रेस विज्ञप्ति | Jan 08, 2025
आज मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जेवर स्थित तहसील सभागार में आयोजित जेवर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस भावना से पीड़ित व्यक्ति अधिवक्ताओं के पास आता है, उसी प्रकार अधिवक्ताओं को भी, उस व्यक्ति की भावनाएं जिन्दा रखनी चाहिए, जिससे जब वह व्यक्ति वापस लौटकर जाए तो, वह भाव लेकर जाए कि मैं एक बैरिस्टर के पास से आया हूँ, जिसके माध्यम से अब मुझे न्याय मिल जाएगा?
शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित जनपद गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने भी उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को आप सभी जानते ही हैं। हम सभी का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ गरीब से गरीब लोगों को न्याय दिलाना है। आज जेवर की चर्चा प्रदेश में ही नहीं अपितु विश्व पटल पर हो रही है।" जनपद गौतम बुध नगर की एडीजे श्रीमती प्रतिक्षा नागर ने भी सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि "यह जेवर जाबालि ऋषि के नाम से विख्यात है और जेवर में ही नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने जा रहा है। आज जेवर क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बना चुका है।