MLA सुरेंद्र सिंह पर फूल बरसाते कैमरे में कैद हुए उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

बलिया (उप्र)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह यहां बैरिया क्षेत्र से अपनी पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह पर फूल बरसाते कैमरे में कैद हो गये और उनका यह वीडियो शनिवार को वायरल किया गया। यहां के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में उचित मूल्य की दुकान के आवंटन में हुई गोलीबारी की घटना में मुख्य आरोपी के समर्थन में बयान देने के लिए विधायक सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गत रविवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, वह बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र के कठौड़ा गांव का है, जहां भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष ने शुक्रवार को कृष्ण मंदिर के एक ‘भूमि पूजन’ कार्यक्रम में भाग लिया था, जिसमें दोनों नेता साथ-साथ बैठे दिख रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: बलिया हत्याकांड में आरोपी पक्ष की तरफ से भी दर्ज हुआ केस

वायरल वीडियो में फूल बरसाने से प्रफुल्लित भाजपा विधायक सिंह प्रदेश अध्‍यक्ष को प्रणाम करते दिख रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय सांसद रवींद्र कुशवाहा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। विधायक पर फूल बरसाने के मसले पर पूछे जाने पर सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद कुशवाहा ने स्‍वीकार किया कि प्रदेश अध्‍यक्ष और भाजपा विधायक एक साथ मंच पर बैठे थे। हालांकि प्रदेश अध्‍यक्ष द्वारा पुष्‍प वर्षा किये जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि इसका सही जवाब तो प्रदेश अध्‍यक्ष ही दे सकते हैं। उन्‍होंने साथ ही कहा कि भाजपा विधायक का मसला प्रदेश नेतृत्‍व के संज्ञान में है और पार्टी नेतृत्‍व को ही इस पर निर्णय लेना है। गत रविवार को भाजपा की राज्‍य इकाई ने सुरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार किये गये एक स्‍थानीय भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में उनके लगातार बयान देने पर एक सप्‍ताह में जवाब मांगा गया है। 

प्रमुख खबरें

सब SCO समिट में लगे थे, इधर हाफिज को अननोग गैनमैन ने घर में घुसकर ठोक डाला? पाकिस्तान में मचा बवाल!

Jairam Ramesh का Modi Govt पर हमला: PM Modi फर्जी Headlines में व्यस्त, Inflation ने उड़ाई लोगों की नींद

Janmashtami 2026 Date to Puja Muhurat: 4 या 5 सितंबर? जानें सही Shubh Muhurat और तिथि

बिश्केक में मोदी-जिनपिंग ने मिलाया हाथ, जानें SCO शिखर सम्मेलन में आज क्या-क्या खास होगा?