शिवसेना के बागी विधायकों ने गुवाहाटी में गुजारा बेहद मुश्किल समय : एकनाथ शिंदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2022

मुंबई| महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि उनके साथ गुवाहाटी गए शिवसेना के बागी विधायकों ने बेहद मुश्किल और तनावपूर्ण समय बिताया।

शिंदे ने उपनगर कुर्ला में शिवसेना के बागी विधायक मंगेश कुदलकर द्वारा आयोजित एक बैठक में कहा कि गुवाहाटी के होटल में ठहरे हुए विधायक जब खबर देखते थे तो बेहद तनाव में आ जाते थे। गौरतलब है कि शिवसेना के दो गुटों में बंटने के बाद महाराष्ट्र के कई इलाकों में शिवसैनिकों ने बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए थे।

इसके कारण बागी विधायकों के घरों और कार्यालयों के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar के डकैत से असुर गुरु बने Akshaye Khanna, Prasanth Varma की Mahakali में दिखेगा रौद्र अवतार

लखनऊ में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण, राजनाथ सिंह ने दिया अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश

स्वतंत्रता संग्राम का श्रेय किसी एक व्यक्ति या पार्टी को नहीं: योगी आदित्यनाथ

Skincare Tips: चेहरे के जिद्दी पिंपल्स से राहत दिलाएगा Neem and Clove का फेस पैक, जानें सही इस्तेमाल का तरीका