विधानसभा में मोबाइल पर गेम खेल रहे थे विधायक, अखिलेश ने ट्वीट किया वीडियो, भाजपा पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Sep 24, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा का सत्र चल रहा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिल रहा है। विपक्षी समाजवादी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है। इन सबके बीच भाजपा के एक विधायक विधानसभा में मोबाइल पर गेम खेलते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया है। बाद में इस वीडियो को अखिलेश यादव ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीडियो को ट्वीट किया। अखिलेश ने इस वीडियो के बहाने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। अखिलेश का दावा है कि गेम खेलने वाले विधायक भाजपा से हैं। अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि भाजपाई विधायक उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में लगी डेंगू- मलेरिया पर लगाम, योगी सरकार ने खत्म की राज्य से जानलेवा बीमारी, इस सीजन बस एक व्यक्ति की मौत

इससे पहले भी अखिलेश कई मसलों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। आज ही एक ट्वीट में उन्होंने लिका कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश से या कुछ हिस्सों में सूखा पड़ने से जो भारी नुक़सान किसानों को हुआ है, उसके लिए सरकार तुरंत मुआवज़ा घोषित करे। जब मुख्यमंत्री जी का अपना ही कार्यक्रम भारी वर्षा की वजह से रद्द हो गया तो उन्हें राहत देने के लिए और किस प्रमाण की प्रतीक्षा है। इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिका कि अयोध्या में मुख्यमंत्री जी का जो मंदिर बनाया गया है, उसको बनानेवाले के चाचा ने ही यह शिकायत मुख्यमंत्री जी से की है कि वो ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ा करने की बदनीयत से बनाया गया है। अब मुख्यमंत्री जी बताएँ कि ऐसे भू-माफ़िया भतीजे पर कार्रवाई वो करेंगे या दिल्ली से विशेष दस्ता आयेगा।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी