अपनों का भी नहीं मिला साथ ! उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक, एकनाथ शिंदे की रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू

By अनुराग गुप्ता | Jun 21, 2022

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे 12 विधायकों के साथ गुजरात चले गए हैं। राज्यसभा चुनाव के बाद महाविकास अघाड़ी गठबंधन को विधान परिषद चुनाव में भी झटका लगा है। भाजपा के पास पर्याप्त वोटों की कमी होने के बावजूद एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस का मैजिक काम आया और भाजपा के हिस्से में 10 में से 5 सीटें आईं। जिसकी बाद उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ गई और उन्होंने विधायकों की आपात बैठक बुलाई है। 

विधान परिषद चुनाव का समीकरण

विधान परिषद चुनाव के नतीजे सोमवार की देर रात को सामने आए। जिसमें भाजपा को 5 सीटों पर सफलता मिली। जबकि शिवसेना और एनसीपी के खाते में दो-दो और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई। दरअसल, महाविकास अघाड़ी गठबंधन का समीकरण पूरी तरह से बिगड़ गया और पर्याप्त संख्या नहीं होने के बावजूद भाजपा ने 5 उम्मीदवारों को विजयी बनाया।

आपको बता दें कि शिवसेना के पास 55 विधायकों के साथ-साथ निर्दलियों का समर्थन है। लेकिन विधान परिषद चुनाव में शिवसेना को महज 52 वोट ही मिले। जिसको लेकर उद्धव ठाकरे नाराज बताए जा रहे हैं और उन्होंने विधायकों की आपात बैठक बुलाई है। हालांकि कुछ विधायक तो गायब ही हैं। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: MLC चुनाव में भाजपा ने जीती 5 सीटें, शिवसेना और एनसीपी को दो-दो सीटें

भाजपा की ओर से विधान परिषद चुनाव में प्रसाद लाड, श्रीकांत भारतीय, प्रवीण दरेकर, उमा खापरे और राम शिंदे को सफलता मिली। जबकि शिवसेना के सचिन अहिर, आमश्या पाडवी और एनसीपी के रामराजे निंबालकर, एकनाथ खड़से ने जीत हासिल की है। इसके अलावा कांग्रेस के एकमात्र भाई जगताप को सफलता मिली है।

3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

भाजपा के सभी उम्मीदवारों को जीत मिलने के बावजूद पार्टी नेता मोहित काम्बोज ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। व्हाट्सऐप के एक वायरल हुए संदेश के अनुसार, भाजपा की मुंबई इकाई के पदाधिकारी काम्बोज ने कहा कि हमें 134 वोट मिले, जबकि एक वोट बर्बाद हो गया। भाजपा के तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। बहुजन विकास अघाड़ी के तीन विधायकों ने हमारे पक्ष में वोट नहीं डाला।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी