कोरोना वायरस के डर से महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने उत्पादन बंद किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2020

मुंबई। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कोरोना वायरस की चिंताओं के चलते अपने नागपुर संयंत्र में विर्निमाण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करने की घोषणा की है। महिंद्रा ने एक बयान में कहा कि कंपनी के चाकन और कांदिविली संयंत्रों में भी उत्पादन सोमवार रात से बंद कर दिया जाएगा।

कंपनी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के फैलाव को लेकर चिंता के चलते हमने तत्काल प्रभाव से अपने नागपुर संयंत्र में और सोमवार रात से चाकन (पुणे) और कांदिवली (मुंबई) में विनिर्माण कार्यों को स्थगित करने का फैसला किया है।’’

इसे भी पढ़ें: ‘जनता कर्फ्यू’ में सभी योगदान देने में जुटे, सतर्कता व सावधानी से लाखों लोगों को मदद मिलेगी : पीएम मोदी

इस बीच देश भर में कंपनी के सभी कार्यालय पहले से ही घर से काम और अन्य उपायों को लागू कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा