By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि वह ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना हैं।’ भाजपा उम्मीदवार प्रताप पाटिल चिखलीकर के पक्ष में नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए फड़णवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बारे में कहा कि वह “उनसे” (‘उम्मीदवार नसलेली सेना’- उम्मीदवार रहित पार्टी) बन गई है।
इसे भी पढ़ें: NCP नेता भारती पवार और कांग्रेस के प्रवीण छेड़ा ने थामा भाजपा का हाथ
इसे भी पढ़ें: पहले भारत संयुक्त राष्ट्र जाता था, अब हम पलटवार करते हैं: देवेंद्र फड़णवीस