लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर मनसे के रुख से हिंदुओं को अधिक परेशानी हुई: महाराष्ट्र कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे की आपत्ति के कारण हिंदुओं को अधिक परेशानी हुई है। कांग्रेस की राज्य इकाई के महासचिव एवं प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक ट्वीट में दावा किया कि ‘‘मनसे का राजनीतिक स्वार्थ से भरा रुख, उनका उन्माद और भारतीय जनता पार्टी का समर्थन, प्रगतिशील महाराष्ट्र के लिए नुकसानदेह है।’’ महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।

इसे भी पढ़ें: दिमागी रूप से बीमार 70 साल की बूढ़ी महिला से हैवान ने किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बुधवार तक, इनमें से केवल 20 मंदिरों और 922 मस्जिदों के पास अनुमति थी, जबकि पांच मंदिरों तथा 15 मस्जिदों के आवेदन लंबित हैं। सावंत ने कहा, ‘‘ अगर हम मनसे की बात सुनते हैं तो मस्जिदों के साथ-साथ 2400 मंदिर भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। लाउडस्पीकर पर मनसे के रुख की वजह से हिंदुओं को अधिक परेशानी हुई है।’’ उन्होंने कहा कि मनसे को ‘‘मुद्दे की समझ नहीं है।’’ सावंत ने कहा कि ‘बॉम्बे पुलिस एक्ट’ की धारा 38(1) के तहत शहर की पुलिस लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति देती है।

लाउडस्पीकर का उपयोग कितनी बार और कब करना है, इसको लेकर कोई नियम नहीं है। सावंत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है और उसकी ध्वनि सीमा तय कर दी है। उन्होंने कहा कि कोई अन्य प्रतिबंध नहीं है और रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक किसी के द्वारा भी ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने या लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने की शिकायत की जा सकती है। वहीं, ‘साइलेंट जोन’ में लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए कोई अनुमति नहीं दी जाती।

प्रमुख खबरें

अपनी कुर्सी से चिपके हैं धर्मेंद्र प्रधान, मल्लिकार्जुन खड़गे का शिक्षा मंत्री पर हमला, मांगा इस्तीफा

Messi का 2030 World Cup पर बड़ा बयान: अभी बहुत दूर की बात, मेरा फोकस वर्तमान पर

Jaipur से जैश की महिला आतंकी गिरफ्तार, ATS का खुलासा- Pakistan से ऑपरेट होता था WhatsApp

Trisha Krishnan ने Vijay को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, तस्वीर देखकर खुश हुए फैंस