मनसे ने मराठी साइनबोर्ड को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2023

 महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने दुकानों और होटलों के साइनबोर्ड मराठी (देवनागरी लिपि) में लगाने की उच्चतम न्यायालय की समय सीमा का पालन नहीं किए जाने पर आक्रामक विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

मनसे ने इस संबंध में बुधवार को मुंबई में बैनर लगाकर इस मुद्दे पर अपनी मंशा जाहिर की। मनसे ने उपनगरीय चेंबूर में कुछ होर्डिंग लगाए हैं, जिसमें कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय ने दुकानों और होटलों के नाम मराठी (देवनागरी लिपि) में लगाने के लिए 25 नवंबर तक की समय सीमा दी है।

मनसे के पोस्टरों में लिखा है कि समय सीमा के बाद तोड़फोड़ सहित आक्रामक विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पहले दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों के साइनबोर्ड क्षेत्रीय में रखने पर जोर दिया था।

प्रमुख खबरें

Odisha में बंगाली मजदूर की हत्या पर भड़कीं Mamata Banerjee, पूछा- क्या बंगाली बोलना अपराध है?

लड्डू गोपाल की सेवा में न करें देरी: जानें ठाकुर जी को स्नान कराने का शुभ मुहूर्त, जो घर में लाए सुख-समृद्धि

बांग्लादेश में 6 महीने में ईशनिंदा के बहाने हिंदुओं पर 71 हमले, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

217 करोड़ देने को तैयार, महाठग सुकेश अदिति सिंह को कोर्ट में सेटलमेंट ऑफर दिया