पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी, बांग्लादेश में भीड़ ने पुलिस स्टेशन में घुसकर हिंदू लड़के की कर दी हत्या

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2024

सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए बांग्लादेश के एक पुलिस स्टेशन के अंदर भीड़ ने एक हिंदू किशोर लड़के की हत्या कर दी। इस घटना के बाद एक बार फिर से हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की दुर्दशा सुर्खियों में आ गई। हालिया उथल-पुथल जिसके परिणामस्वरूप पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बाहर होना पड़ा। बांग्लादेश के खुलना शहर में इस्लामवादियों द्वारा एक कॉलेज छात्र उत्सव मंडोल (एक हिंदू युवक) की हत्या कर दी गई। उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ईशनिंदा माने जाने वाला बयान पोस्ट किया था। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh के हिंदू अधिकारियों के नाम मांगने वाले पत्र से दहशत, सरकार ने दी सफाई

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मंडोल को बुधवार रात करीब 11:45 बजे स्थानीय लोग और छात्र पुलिस स्टेशन ले गए। जैसे ही उसकी कथित ईशनिंदा की खबर फैली, भीड़ थाने में जमा हो गई और किशोर को कड़ी सजा देने की मांग करने लगी। पुलिस द्वारा स्थिति को शांत करने की कोशिशों के बावजूद, गुस्साई भीड़ ने डिप्टी पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में लड़के को मार डाला।

प्रमुख खबरें

Congress Puducherry: कभी Congress का गढ़ रहे Puducherry में वापसी मुश्किल, Party के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती

संपत्ति विवाद पर Rajeev Chandrasekhar का पलटवार, बोले- डरा हुआ Congress ध्यान भटका रहा है।

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, हमारा ईरान जीत गया

Tamil Nadu Election: तिरुवल्लूर में Udhayanidhi Stalin की हुंकार, बोले- हमने हर चुनावी वादा पूरा किया