Manipur Violence: भीड़ ने मणिपुर के मंत्री के निजी गोदाम को किया आग के हवाले, घर जलाने की भी की गई कोशिश

By अभिनय आकाश | Jun 24, 2023

भीड़ जातीय झड़पों ने मणिपुर को हिलाकर रख दिया है और पूर्वोत्तर राज्य में 3 मई से लगातार अशांति देखी जा रही है। ताजा मामले में लोगों के एक समूह ने इम्फाल पूर्वी जिले के चिंगारेल में मणिपुर के मंत्री एल सुसिंद्रो के एक निजी गोदाम को आग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि संपत्ति जलकर राख हो गई।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस चाहती है कि मणिपुर में मामला गर्म रहे और सर्वदलीय बैठक के बहिष्कार का आधार बने

मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह द्वारा राज्य में हिंसा की घटनाओं से विस्थापित लोगों के लिए पूर्व-निर्मित घरों की स्थापना के लिए स्थलों का निरीक्षण करने के कुछ घंटों बाद मंत्री के घर पर हमला किया गया। सिंह ने कहा, सरकार सामान्य स्थिति बहाल होने तक प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

भारत ने रूस में जिंदा किया खतरनाक फार्मूला, अब होगा धमाका!

असम सरकार उठाएगी Jadav Payeng के इलाज का पूरा खर्च, मंत्री ने अस्पताल में जाना हाल

वैश्विक झटकों से निपटने के लिए R&D और निवेश बढ़ाए निजी क्षेत्र: Nirmala Sitharaman

Ukraine के विदेश मंत्री Andrii Sybiha बोले, Russia संकट पर भारत का प्रस्ताव सबसे मजबूत