Mobile Charging Tips: बिस्तर, सोफा या किचन में फोन चार्ज करने से आग लगने का खतरा

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 16, 2026

मोबाइल हमारे दैनिक जीवन का जरुरी हिस्सा है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम इसका प्रयोग कर सकते हैं। जब फोन की बैटरी खत्म हो जाती है, तो उसे चार्जिंग पर जरुर लगाएं और हमारी रोजमर्रा की आदत है।क्या आप जानते हैं कि घर में मोबाइल चार्ज करने की जगह भी आपकी सेफ मानी जाती है। अक्सर लोग सुविधा के चलते बिस्तर, सोफे या दूसरी ऐसी जगहों पर चार्जिंग पर फोन लगाते है, जहां गर्मी ज्यादा होती है या पानी के संपर्क होता है। इसलिए आपको यह जानना काफी जरुरी है कि किन जगहों पर चार्ज करने से बचना जरुरी है।

भूलकर भी इन जगहों पर मोबाइल रखकर चार्ज नहीं करना चाहिए

बिस्तर और तकिए के नीचे

- अक्सर लोगों की आदत होती है कि वे रात में मोबाइल को अपने बिस्तर पर या तकिए के नीचे रखकर चार्ज करते हैं।

- कई बार ऐसा करना काफी खतरनाक हो सकता है।

- चार्जिंग के दौरान फोन और बैटरी गर्म हो सकते हैं।

- इसके साथ ही तकिया, कंबल और गद्दे जैसी मुलायम चीजें गर्मी बाहर निकलने में परेशानी पैदा कर सकती है।

- यह फोन का तापमान बढ़ सकता है और आग तक लग सकती हैं।

सोफे और कुशन के बीच

- सोफे पर बैठकर मोबाइल चलाना और वहीं चार्जिंग पर लगा देना सबसे आम बात है, लेकिन सोफे के कुशन के बीच फोन रखना सही नहीं है।

- हवा का प्रवाह कम होता है और सोफे का कपड़ा और आसपास मौजूद अन्य ज्वलनशील सामग्री अधिक गर्मी की स्थिति में आग फैलने का खतरा बढ़ा सकती हैं।

- इसलिए सोफे पर या कुशन के नीचे फोन चार्ज करने से बचें।

बाथरूम और वॉशबेसिन के पास

- बाथरुम में मोबाइल चार्ज करना किसी जोखिम से कम नहीं है।

- यहां पानी और नमी की मौजूदगी के कारण बिजली के झटके का खतरा रहता है।

- यदि आप चार्जर, केबल या सॉकेट गीले हाथों अथवा पानी के संपर्क में आते है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

- बाथरूम में मोबाइल चार्ज करने से बचें और चार्जिंग के लिए हमेशा सूखी जगह का इस्तेमाल करें।

रसोई में गैस और चूल्हे के पास

- जब आप किचन में काम करते हैं, तो मोबाइल को पास में चार्जिंग पर लगा देते है, लेकिन कई बार भूल जाते हैं कि गैस चूल्हे, गर्म बर्तनों और भाप के आसपास फोन रखना एकदम सही नहीं होता है।

- अधिक तापमान फोन की बैटरी को प्रभावित कर सकता है।

- पानी और खाने की चीजें चार्जिंग केबल या सॉकेट तक पहुंत सकती है।

- मोबाइल को गैस चूल्हे और गर्म उपकारणों से दूर रखें।

प्रमुख खबरें

Organic Food की समझ सिर्फ सर्टिफिकेशन लेबल तक सीमित नहीं, शोध में हुआ खुलासा

Congress बोली China कर रहा घुसपैठ, Jaishankar ने किया तगड़ा पलटवार, Border पर पूरी तस्वीर बदल चुका है India

Akshay Kumar की नई फिल्म Samuk के दो मोशन पोस्टर रिलीज, मई 2027 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

5 राज्यों में 2027 Assembly Polls से पहले CRPF की तैयारी, Manipur के लिए बनेगा खास प्लान