By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शुक्रवार सुबह एक मोबाइल टावर के इलेक्ट्रिक सर्वर पैनल में आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10.25 बजे घोड़बंदर मार्ग इलाके में इंदिरा पाडा हिल पर हुई।
दमकलकर्मी, बचाव दल, आपदा प्रबंधन कर्मी और कंपनी तथा बिजली विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया, आग पूरी तरह से बुझ गई है और घटनास्थल पर कोई हताहत नहीं हुआ है।