By राजीव शर्मा | Mar 24, 2022
मेरठ,कोरोना की चौथी लहर का खतरा फिर से मंडराने लगा है। चौथी लहर से बचाव के इंतजामों को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके चलते 28 मार्च को मेरठ सहित यूपी के सभी अस्पतालों और कोविड सेंटर्स में तैयारियों को परखा जाएगा। कोरोना से इलाज और बचाव के इंतजाम कितने पुख्ता हैं उनको देखा जाएगा और कमियों को दुरुस्त किया जाएगा। मेरठ के मेडिकल अस्पताल, जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी, पीएचसी, निजी अस्पतालों के कोविड केयर सेंटर और ऑक्सीजन प्लांट्स में मॉकड्रिल होगी। मॉकड्रिल के लिए सभी 75 जिलों में शासन स्तर से नोडल अफसरों को भेजा जाएगा।