Corona को लेकर पूरे देश में 10 और 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल होगी, स्वास्थ्य मंत्री बोले- हमें सतर्क रहना होगा

By अंकित सिंह | Apr 07, 2023

देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख सचिवों/अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ वर्चुअल बातचीत की। इस दौरान कोरोना वायरस को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से 10 और 11 अप्रैल, 2023 को सभी अस्पताल बुनियादी ढांचे का मॉक ड्रिल करने और 8 और 9 अप्रैल, 2023 को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: Covid-19 In India | आ गयी कोरोना वायरस की चौथी लहर! 24 घंटे में आये 5000 से ज्यादा मामले, एक्टिव केस 25 हजार के पार

कोविड-19 पर झारखंड स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वीसी के जरिए राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। हमने उनसे राष्ट्रीय स्तर पर एसओपी जारी करने का अनुरोध किया। हम 10-11 अप्रैल को मॉक ड्रिल करेंगे। राज्य सरकार भी एसओपी जारी करेगी। आपको बता दें कि भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,050 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर4,47,45,104 हो गई है। पिछले 203 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 पर पहुंच गई है। देश में पिछले साल 16 सितंबर को संक्रमण के 6,298 दैनिक मामले सामने आए थे। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप