‘आप’ के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार का मॉडल विफल हो गया है: चंद्रबाबू नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2025

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार का मॉडल ‘‘विफल’’ हो गया है और लोगों को ऐसी पार्टी को वोट देना चाहिए जो समावेशी विकास कर सके।

उन्होंने ‘आप’ सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली में ‘‘हाफ इंजन वाली सरकार’’ है और विकास हासिल करने के लिए ‘‘डबल इंजन वाली सरकार’’ की जरूरत है। नायडू ने कहा कि विचारधारा नहीं, बल्कि प्रदर्शन और बेहतर जीवन स्तर प्रासंगिक होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में गरीब लोगों को सोचना होगा कि क्या वे झुग्गियों में स्थायी रूप से रहना चाहते हैं।’’ नायडू की पार्टी तेदेपा केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी बजट 2025 का पूरा समर्थन करती है क्योंकि इसका लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना है। नायडू ने कहा, ‘‘हम उनसे सहमत हैं। हम खुश हैं। यह हमारे विकास के 10 सिद्धांतों के साथ मेल खाता है।’’ दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह