मोदी और भाजपा ने किसानों को ‘‘बोझ’’ माना, किसान अब ‘‘न्याय’’ की मांग कर रहे: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने किसानों को ‘‘बोझ’’ माना। राहुल ने कहा कि किसान अब ‘‘न्याय’’ की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का एक वीडियो भी टि्वटर पर साझा किया जो किसानों पर केंद्रित है। 

इसे भी पढ़ें: ‘चौकीदार चोर है’ नारे को लेकर बिहार की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत

इस वीडियो में पार्टी के वादों के बारे में भी बात की गई है जैसे ‘किसान बजट’, कर्ज माफी और फसल के लिए उचित दाम। गांधी ने ट्वीट किया,‘‘हमारे किसान हमारे गौरव एवं शक्ति हैं। पिछले पांच वर्षों से मोदी और भाजपा ने उन्हें बोझ समझा। भारत के किसान अब न्याय मांग रहे हैं।’’

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bihar CM की कुर्सी पर सस्पेंस! Nitish की विदाई के बाद क्या BJP चौंकाने वाला नाम सामने लाएगी?

इनके दामन पर कोई दाग नहीं Amit Shah ने की Nitish Kumar की जमकर तारीफ, कहा- स्वर्णिम अध्याय है उनका कार्यकाल

यह मेरा आखिरी व्लॉग है, UK07 Rider Anurag Dobhal के वीडियो से मचा हड़कंप, परिवार के खिलाफ उगला जहर

Assistent Professor Jobs 2026: Rajasthan Central University में Assistant Professor की Jobs, शानदार Salary, करें Apply