अमेरिकी संसद अचानक ऐसे घुसे मोदी-पुतिन, हिल गई दुनिया

By अभिनय आकाश | Dec 11, 2025

पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन को अपनी गाड़ी में क्या बिठाया कि दोनों एक साथ अमेरिका की संसद तक पहुंच गए। अमेरिका की संसद में पीएम मोदी और पुतिन की धमाकेदार एंट्री हुई है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की इस तस्वीर ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। तहलका भी ऐसा कि कई देश असहज महसूस कर रहे हैं। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप की हरकतों की वजह से पीएम मोदी और पुतिन की तस्वीर को अमेरिका की संसद में दिखाया गया है। अमेरिका के विपक्षी सांसद पीएम मोदी और पुतिन की इसी तस्वीर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर टूट पड़े। अमेरिका की संसद में क्या धमाका हुआ है वह आपको इस वीडियो में बताते हैं। दरअसल अमेरिका की पार्लियामेंट में डेमोक्रेटिक सांसद सिडनी कामलेगर ने ट्रंप की विदेश नीति की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि डॉनल्ड ट्रंप की वजह से भारत अब पूरी तरह से रूस की तरफ झुक गया है।

इसे भी पढ़ें: घर में ही हो गई ट्रंप की घोर बेइज्जती! मोदी-पुतिन की फोटो दिखाकर US सांसद ने काटा बवाल

अमेरिका के रणनीतिक साझेदारों को दुश्मनों की गोद में धकेलकर नोबेल शांति पुरस्कार नहीं जीता जा सकता। सांसद ने इस समय की गंभीरता को समझने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दबाव डालने वाले साझेदार होने की कीमत चुकानी पड़ती है और भारत के साथ संबंधों को सुधारने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस में दोनों पक्षों के सदस्य इस स्थिति की गंभीरता को समझते हैं और उन्हें अत्यंत तत्परता से कदम उठाने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: भारत तो अपने मन की ही करेगा, ज्यादा उड़ो मत ट्रंप... रूस ने इस बार अमेरिका को अच्छे से समझा दिया

भारत को निशाना बनाकर 50% टैरिफ लगाना, जो किसी भी देश पर लगाए गए सबसे ऊंचे टैरिफ में से एक है, ने हमारे दोनों देशों के बीच नेतृत्व स्तर की बैठकों को प्रभावी रूप से बाधित कर दिया है। फिर भी, रूसी तेल के आयात पर भारत के नाम से लगाया गया 25% टैरिफ काफी बेमानी लगता है, जब स्टीव विटकॉफ पुतिन के सलाहकारों के साथ गुप्त सौदे कर रहे हैं ताकि कुछ व्यावसायिक निवेश के बदले यूक्रेन को बेच दिया जाए। टैरिफ के अलावा, ट्रंप ने अमेरिका और भारत के बीच लोगों के आपसी संबंधों पर भी हमला किया है। एच-1बी वीजा पर 100,000 डॉलर का शुल्क, जिनमें से 70% भारतीयों के पास हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर