ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा, मोदी और योगी जैसे सांड से बचाने की लड़ाई लड़ रहे

By आरती पांडे | Dec 09, 2021

वाराणसी। हमेशा विवादित बयान डीलर चर्चा में बने रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधते हुए बीजेपी पर तंज कसा।अभी हाल ही अनिल राजभर ने मस्जिदों को लेकर विवादित बयान दिया था कि उनका बस चले तो वो दुनिया के सभी मस्जिदों को भगवा रंग में रंगवा दे , इस बात पर पलटवार करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अगर इन लोगो से महंगाई के बारे में कुछ पूछा जाता है तो इनकी जुबान ही जैसे बंद  हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: MP में होगी जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच, प्रदेश के 5 जिलों को मिलेगी मशीन

इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में हमारी सरकार का बनना तय है और हम सबसे पहले जातीय जनगणना कराएंगे, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू कराएंगे और छुट्टा पशुओं की समस्या को भी दूर करेंगे।इतना ही नही शिक्षा को घर-घर पहुंचाएंगे और घरेलू बिजली पांच साल के लिए मुफ्त देंगे। पुरानी पेंशन योजनाओं को फिर से लागू की जाएगी। ओपी राजभर ने आगे कहा कि हम उत्तरप्रदेश को योगी और मोदी जैसे सांड से छुटकारा दिलाने की लड़ाई लड़ रहे है। जिन्होंने मासूम किसानों की फसलों को barbaad कर दिया है।कार्यक्रम में उपस्थित सपा के पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि सुभासपा और सपा की जोड़ी लोहा और लोहार की तरह है। इसको तोड़ने वाले खुद टूट जाएंगे लेकिन हमारा कुछ नही बिगाड़ पाएंगे। इस दौरान अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर, जिलाध्यक्ष सपा सुजीत यादव समेत अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद