पकड़े जाने पर मोदी ने समूचे देश को चौकीदार बना डाला: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2019

कलबुर्गी (कर्नाटक)। कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान का उपहास उड़ाते हुए सोमवार को कहा कि पकड़े जाने पर अब नरेंद्र मोदी समूचे देश को चौकीदार बना रहे हैं। राफेल लड़ाकू विमान सौदे में पक्षपात और अनियमितता का दावा करते हुए मोदी पर लगातार ‘चौकीदार चोर है’ के जरिए कटाक्ष करने वाले राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कभी नहीं कहा कि वह समूचे देश को चौकीदार बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी

मोदी ने शनिवार को अपने समर्थकों को ‘मैं भी चौकीदार’ संकल्प लेने का अनुरोध करते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई में वह अकेले नहीं हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी का लक्ष्य संविधान को खत्म करना है जैसा उन्होंने 500 रूपये और 1,000 रूपये के नोट को बंद कर डाला था।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित