PM मोदी ने ओडिया साहित्यकार रजत कुमार कार के निधन पर दुख जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रख्यात ओडिया साहित्यकार रजत कुमार कार के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह सांस्कृतिक दुनिया के दिग्गज शख्स थे। पद्मश्री से सम्मानित कार का रविवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार ने दी।

इसे भी पढ़ें: सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में हेरोइन ले जा रहे ड्रोन को मार गिराया

परिवार ने बताया कि कार 88 साल के थे और उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियां थीं। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘डॉ. रजत कुमार कार सांस्कृतिक जगत के दिग्गज शख्स थे। उनके बहुमुखी व्यक्तित्व को उस तरह से देखा जाता था, जिसमें उन्होंने रथ यात्रा का वर्णन किया, विविध विषयों पर लिखा और पाल कला को पुनर्जीवित करने के लिए काम किया।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

प्रमुख खबरें

Prime Minister Modi कोलकाता पहुंचे, शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे

बिहार सरकार ने अधिकारियों को बालू के अवैध खनन से निपटने का निर्देश दिया

रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरेंगे राहुल गांधी, नामांकन करने से पहले करेंगे शक्ति प्रदर्शन, मां के साथ हुए रवाना

गठबंधन की खातिर हमने वे सीटें भी छोड़ दीं जिन पर पांच बार जीत हासिल की थी: उद्धव