मोदी ने देरी से पहुंचने की वजह से जनसभा को संबोधित नहीं किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देर से पहुंचने के कारण सिरोही जिले के आबू रोड में एक जनसभा को संबोधित नहीं किया। मोदी ने इसके लिए लोगों से खेद जताते हुए कहा कि उन्हें लाउडस्पीकर संबंधी नियमों का पालन करना होगा। मोदी ने बिना माइक से किए अपने संबोधन में कहा, “मैं आप सब से क्षमा मांगता हूं लेकिन आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं यहां फिर आऊंगा और आपका ये जो प्यार है उसे मैं ब्याज समेत चुकता करूंगा।” गुजरात के अंबाजी से शुक्रवार रात 10 बजकर 20 मिनट पर आबू रोड पहुंचे प्रधानमंत्री ने जनसमूह को बिना माइक से किए संबोधन में कहा “ मुझे पहुंचने में देर हो गई।

रैली के लिए सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, पाली, उदयपुर और आसपास के 40 विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। गुजरात सीमा से सटे दक्षिणी राजस्थान में पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए रैली आयोजित करने की योजना बनाई गई थी। कांग्रेस शासित राजस्थान में विधानसभा चुनाव अगले साल के अंत में होने हैं। गुजरात के बनासकांठा जिले के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री आबू रोड पहुंचे थे।

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल